
MP: हाईप्रोफाइल ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट का फैसला, मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास
AajTak
MP: साल 2017 के गुना ट्रिपल मर्डर केस में जिला कोर्ट ने आरोपी हनी दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. हनी ने पैसों के लालच में अपने ही तीन दोस्तों का मर्डर किया था. साक्ष्य छुपाने में आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया था, जिसके चलते वह भी जेल में बंद है.
मध्य प्रदेश के गुना में जिला कोर्ट ने 2017 में हुए हाईप्रोफाइल ट्रिपल मर्डर केस में फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी हनी दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. हनी दुबे को तीन साथियों की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दोषी पाया गया है. अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस करार दिया है.
दरअसल, मई 2017 में तीन नाबालिग लड़कों की हत्या की गई थी. पैसों के लालच के चलते किया गया ट्रिपल मर्डर केस पूरे भारत वर्ष में चर्चित रहा था. हनी दुबे, ऋतिक नामदेव, लोकेश लोधा, संस्कार श्रीवास्तव और हेमंत मीना पांचों दोस्त थे. सभी ने मिलकर प्लान बनाया कि हेमंत का किडनैप कर परिवारवालों से मोटी रकम वसूलेंगे.
लेकिन फिरौती वसूलने से पहले ही दोस्तों के बीच फूट पड़ गई. आरोपी हनी दुबे ने खुद को फंसता देख हेमंत मीना की हत्या कर दी और शव जला दिया. इसी तरह ऋतिक नामदेव और लोकेश लोधा को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. हनी दुबे चाहता था कि उसकी साजिश का खुलासा न हो पाए. ट्रिपल मर्डर के बाद आखिर में बचे दोस्त संस्कार श्रीवास्तव की हत्या का प्लान भी हनी ने बना लिया था, लेकिन तब तक पुलिस की नजरें हनी दुबे पर पड़ गईं और संस्कार श्रीवास्तव की जान बच गई.
हनी दुबे नाम के नाबालिग ने जिस तरह से हत्या की थी, उसे लेकर कोर्ट ने नाबालिग मानने से इनकार करते हुए वयस्क की तरह केस चलाने का आदेश दिया था. आरोपी ने अपने तीन साथियों हेमंत मीना, ऋतिक नामदेव और लोकेश लोधा की निर्मम हत्या की थी. साक्ष्य छिपाने में आरोपी की मां ने भी उसका साथ निभाया था.
आरोपी की मां जेल में बंद जिला कोर्ट ने 62 पेज का लंबा फैसला लिखते हुए हत्याकांड के दोषी हनी दुबे को आजीवन कारावास का दंड दिया है. साथ ही आरोपी के ऊपर अर्थदंड भी लगाया जिसे फरियादी पक्ष को सौंपा जाएगा. ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी की मां फिलहाल जेल में बंद है. हनी की मां पूनम दुबे का मामला अंडर ट्रायल है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







