
MP: 'हमारे त्योहारों में ही हिंसा क्यों?', बुलडोजर कार्रवाई को नरोत्तम मिश्रा ने बताया सही
AajTak
Khargone violence: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला है. हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान सरकार के इस एक्शन पर राजनीति तेज हो गई है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर चलने के बाद राजनीति तेज हो गई है. तमाम विपक्षी दल राज्य की सत्तासीन शिवराज सिंह चौहान सरकार को निशाना बना रहे हैं. पहले रामनवमी पर हिंसा और फिर बुलडोजर के जरिए हुई कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले राजनेताओं को प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया है.
आजतक से खास बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'सिर्फ हमारे त्योहारों के दौरान ही हिंसा क्यों की जाती है?' मिश्रा ने कहा, 'रामनवमी साल में एक बार आती है लेकिन इस दिन देश भर में 12 जगहों पर दंगा हो जाता है. रामनवमी पर मांसाहारी खाने को लेकर जेएनयू में बवाल होता है. ये सब हमारे त्योहारों के दिनों में ही क्यों होता है.'
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सब मुस्लिमों के त्योहारों के दौरान क्यों नहीं होता है. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल नहीं किया.
रामनवमी जुलूसों के जरिए ताकत दिखाना चाहते हैं राजनीतिक दल! क्या रामनवमी के जुलूस के जरिए राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मिश्रा ने कहा,'ऐसा कुछ भी नहीं है. क्या आपने रामनवमी के जुलूसों में बीजेपी या कांग्रेस पार्टी के झंडे देखें है जो आपको लगा कि वे राजनीतिक रैलियां हैं?' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राज्य में कथित दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलाने के बाद पछतावा हो रहा है? इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'जो कोई अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी.'
जिन्हें कैमरे में देखा उनपर ही कार्रवाई
नरोत्तम मिश्रा से पूछा गया कि प्रशासन ने किस कानूनी प्रक्रिया के तहत हिंसा आरोपियों के करीब 45 घरों और दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया. इसके जवाब में मिश्रा ने कहा, पुलिस ने उन्हीं दंगाइयों के घरों को बुलडोजर से गिराया, जिन्हें कैमरे में पत्थर फेंकते हुए देखा गया था. हम महज आरोप के आधार पर एक्शन नहीं ले रहे हैं. सभी उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और उन्हें जेल भी भेजा जा रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








