
MP: सहायक शिक्षक निकला 35 से अधिक कॉलेजों का मालिक, EOW ने मारा छापा
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में एक सहायक शिक्षक करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है. यह खुलासा तब हुआ, जब इकोनॉमिक ऑफेंस विंग यानी (EOW) ने छापेमार कार्रवाई की. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने सहायक शिक्षक के आलीशान घर पर छापा मारा, जहां से लाखों की नकदी व तमाम पैनकार्ड मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में करोड़पति सहायक शिक्षक के निवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बता दें कि प्रशांत परमार नामक सहायक शिक्षक के 35 से ज्यादा कॉलेज हैं. ईओडब्ल्यू ने प्रशांत परमार के आलीशान घर से लाखों की नकदी और ढेरों पैनकार्ड (PAN CARD) जब्त किए हैं. इस मामले में ईओडब्ल्यू गहनता से जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) जिले के घाटीगांव ब्लॉक में सरकारी स्कूल में पदस्थ एक सहायक शिक्षक के पैंतीस से ज्यादा कॉलेज होने का मामला सामने आया है. ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक, सत्यम टॉवर में रह रहे सहायक शिक्षक प्रशांत परमार ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है.
ग्वालियर में 4 आलीशान दफ्तर और मैरिज गार्डन
शहर में सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के चार आलीशान ऑफिस और एक मैरिज गार्डन है. वहीं इसके अलावा बहुत से कॉलेजों में प्रशांत परमार की पार्टनरशिप बताई जा रही है. टीआई ईओडब्ल्यू ग्वालियर सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. इसको लेकर आज ईओडब्ल्यू टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










