
MP: सब्जी बेचने वाले का बेटा बना अफसर, MPPSC क्लियर करने पर मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की पोस्ट
AajTak
आजतक से बात करते हुए आशीष ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. आशीष ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन इसके बावजूद घरवालों ने कभी भी उन्हें पढ़ाई छोड़ घर की हालत सुधारने के लिए काम करने को नहीं बोला और हमेशा आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एमपी की इस सबसे बड़ी परीक्षा में एक सब्जी बेचने वाले का बेटा भी अफसर बन गया है. भोपाल के रहने वाले आशीष सिंह चौहान को परीक्षा में 841 अंक मिले हैं और उन्हें शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद मिला है.
ठीक नहीं थे घर के आर्थिक हालात
आशीष बेहद निम्न तबके से आते हैं और उनकी घर की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं है. आशीष के पिता अजब सिंह भोपाल के संत हिरदाराम नगर में सब्जी का ठेला लगाते हैं. आशीष का परिवार किराए के मकान में रहता है.
आशीष ने स्कूली शिक्षा बैरागढ़ के शासकीय मॉडल स्कूल से हासिल की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन शासकीय हमीदिया कॉलेज से किया. आशीष का एक भाई भी है जो बैरागढ़ में ही साड़ी की दुकान में सेल्समैन है. फिलहाल आशीष इंदौर से पीएचडी कर रहे हैं.
घरवालों ने बढ़ाया हौसला
आजतक से बात करते हुए आशीष ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. आशीष ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन इसके बावजूद घरवालों ने कभी भी उन्हें पढ़ाई छोड़ घर की हालत सुधारने के लिए काम करने को नहीं बोला और हमेशा आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











