
MP: शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ Facebook पोस्ट करने वाले युवक के घर चला बुलडोजर, हुआ गिरफ्तार
AajTak
MP News: शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी सचिन ठाकुर का घर पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.
मध्य प्रदेश में मामा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) का बुलडोजर भी खूब गरज रहा है. अब सागर के गढ़कोटा में मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. इस मामले में आरोपी युवक के घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के गढ़ाकोटा के भगत सिंह वार्ड निवासी सचिन ठाकुर ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसे लेकर सचिन के खिलाफ गढ़ाकोटा थाने की पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. अब सचिन ठाकुर के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है.
बताया जा रहा है कि सचिन ठाकुर का मकान राजस्व विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ही पुलिस की मौजूदगी में जमींदोज किया गया. उस घर से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ मिलने का भी दावा किया है. सचिन को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
5 साल पहले जमीन पर कब्जे का आरोप
अधिकारियों के मुताबिक, राधेश्याम सोनी नाम के व्यक्ति ने सचिन पर अपनी 1500 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा कर घर बना लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी. राधेश्याम ने तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगर पालिका को आवेदन देकर ये शिकायत की थी कि सचिन ठाकुर ने पांच साल पहले उसके कच्चे मकान को तोड़कर नए मकान का निर्माण करा लिया था. राधेश्याम ने अपनी जमीन सचिन के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की थी.
अवैध कब्जा पाए जाने पर की कार्रवाई- तहसीलदार

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








