
MP: शादीवाले घर में खौफनाफ वारदात, एक अंधविश्वास ने ली पिता-पुत्र की जान
AajTak
ये मामला रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ठीकरिया का है. यहां सरपंच कांजी खराड़ी की बेटी सागर और नाती सीमा की 22 फरवरी को शादी होने वाली है. 16 फरवरी से उन्हें हल्दी लगी है. घर में बाहर से मेहमान भी आए हुए थे. इसी बीच अंधविश्वास का यह काला साया परिवार पर कहर बनकर टूट गया.
मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के शादी वाले एक घर में अंधविश्वास का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर अंधविश्वास ने पिता पुत्र की जान ले ली. परिवारवालों का कहना है कि घर में भूत भगाने के नाम पर हुई पूजा के दौरान मारपीट हुई जिसमें डॉक्टर और उसके 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. यही नहीं इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों को भी पीटा गया जिसमें वे भी घायल हो गए. पुलिस ने घर के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. गांव के पूर्व सरपंच कांजी खराड़ी के घर में हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. (इनपुट-विजय मीणा) दरअसल, ये मामला रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ठीकरिया का है. जहां रहने वाले कांजी खराड़ी की बेटी सागर और नाती सीमा की 22 फरवरी को शादी होने वाली है. 16 फरवरी से उन्हें हल्दी लगी है. घर में बाहर से मेहमान भी आए हुए थे. घर में शादी की खुशियों का माहौल था. इसी बीच अंधविश्वास का यह काला साया परिवार पर कहर बनकर टूट गया. डॉक्टर की अचानक की गई अजीब हरकतों को परिवार के लोगों ने अंधविश्वास में भूत का साया मान लिया. परिवार को किसी तांत्रिक ने कहा कि सरपंच के बेटे डॉक्टर राजाराम के ऊपर भूत का साया है. ऐसे में परिवार के कुछ लोगों ने घर में पूजा की साथ ही डॉक्टर और उसके परिवार के कुछ लोगों को पीटा.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









