
MP: लव मैरिज की तो शुद्धिकरण के लिए बेटी को नर्मदा में डुबकी लगवाई, बाल काटे, जूठन खिलाया
AajTak
लव मैरिज करने वाली बेटी ने पिता पर आरोप लगाया है कि दलित से शादी करने पर पिता ने शुद्धिकरण के लिए उसे नर्मदा में डुबकी लगवाई, बाल काटे और जूठन खिलाया. दलित युवक ने पत्नी के साथ पुलिस में ये शिकायत की है. पुलिस ने पिता सहित चार पर मामला दर्ज कर लिया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में दलित युवक से लव मैरिज करने पर ओबीसी कास्ट की एक नर्सिंग की छात्रा को उसके ही पिता ने नर्मदा में स्नान कराकर शुद्धिकरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ऑनर किलिंग के डर से जोड़े ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है. मामला जिले के चोपाना थाना क्षेत्र का है. लड़की ने पुलिस को अपने पिता सहित परिवारवालों से बचाने की गुहार लगाई है. पुलिस ने पिता सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












