
MP: मोबाइल खरीदने की इतनी खुशी! डीजे, बग्गी और आतिशबाजी संग घर पहुंचा चायवाला
AajTak
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नया एंड्राइड फोन खरीदा तो खुशी में बैंड बाजे के साथ घर तक पहुंचा. रास्ते में लोग हैरत में थे कि आखिर ये जश्न किस वजह से मनाया जा रहा है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक रोचक खबर सामने आ रही है. यहां एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नया एंड्राइड फोन खरीदा तो खुशी में बैंड बाजे के साथ घर तक पहुंचा. रास्ते में लोग हैरत में थे कि आखिर ये जश्न किस कारण से मनाया जा रहा है. जब लोगों को पता चला कि चाय वाले ने नया मोबाइल खरीदा है, इसकी खुशी में डीजे, ढोल आतिशबाजी की जा रही है तो वे हैरत में रह गए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











