
MP: भोपाल बाइपास का 100 मीटर हिस्सा धंसा, बड़ा गड्ढा होने से हड़कंप; NHAI ने पल्ला झाड़ा, कहा- सड़क MPRDC की
AajTak
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं, मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के तहत आती है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते बचा. यहां मंडीदीप से ईंटखेड़ी के बीच भोपाल बाइपास का करीब 100 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया. गनीमत यह रही कि यह घटना तब हुई जब ट्रैफिक का दबाव कम था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.
दरअसल, यह सोमवार दोपहर को सुखीसेवनिया इलाके में बिलखिरिया से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से ठीक पहले सड़क का हिस्सा धंस गया. यह बाइपास रोड नर्मदापुरम (पूर्व में होशंगाबाद), रायसेन और सागर जैसे शहरों से इंदौर जाने के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करती है.
गनीमत यह रही कि वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण सड़क धंसने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
NHAI ने जारी किया बयान
शुरुआत में सड़क धंसने के बाद यह दावा किया जा रहा था कि सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की है, लेकिन NHAI ने तुरंत एक बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है.
NHAI ने कहा कि यह मार्ग एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह सड़क मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSRDC) के तहत आती है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









