
MP: पूर्व बीजेपी BJP विधायक ने बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर डाली फोटो, विवाद हुआ तो बोले- मजाक में लिखा
AajTak
पूर्व बीजेपी BJP विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो अपलोड किया. जिसमें वो एक अन्य शख्स के साथ जीप पर चढ़े हुए हैं. सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपने हाथों में बंदूक ले रखी है, जबकि उनके साथ जीप पर खड़े शख्स के हाथ मे रिवॉल्वर दिख रहा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा के विधायक रह चुके सुरेंद्र नाथ सिंह 'मम्मा' की एक फोटो से विवाद खड़ा हो गया. पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक पर बंदूक के साथ एक फोटो डाली, जिसपर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है. एक तरफ़ शिवराज जी कह रहे है कि माफ़ियाओ को ज़मीन में गाढ़ दूँगा , लटका दूँगा , टाँग दूँगा और वही उन्ही की पार्टी के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह बंदूक़ हाथ में लिये फ़ोटो के साथ आमजन को धमकाते हुए लिख रहे है उड़ा दूँगा,मार दूँगा ? घटना घटने के पहले पुलिस तत्काल कार्यवाही करे। pic.twitter.com/GLxBbduQjj दरअसल, सुरेंद्र नाथ सिंह ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो अपलोड किया. जिसमें वो एक अन्य शख्स के साथ जीप पर चढ़े हुए हैं. सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपने हाथों में बंदूक ले रखी है, जबकि उनके साथ जीप पर खड़े शख्स के हाथ में रिवॉल्वर दिख रहा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









