
MP: गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकीं शेफ लता टंडन का पति से विवाद, कहा- दूसरी महिला से है अफेयर
AajTak
शादी के बाद पति मोहित टंडन सहित पूरे परिवार ने लता को प्रोत्साहित किया जिसके बाद साल 2017 में वो लंदन गईं और वहां पर ट्रेनिंग ली. लता ने 20 हजार मास्टर शेफ के बीच पहली चुनौती स्वीकार की और अंतिम छह में जगह बनाई. करीब 9 महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद इंटरनेशनल इंडियन शेफ ऑफ द ईयर 2018 का खिताब भी जीता.
लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक कुकिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली शेफ लता टंडन घरेलू हिंसा का शिकार हो गई हैं. लता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. लता ने आरोप लगाया है कि पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है जिसके कारण उसे पिछले चार महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था.
बता दें कि शेफ लता टंडन ने 87 घंटे 45 मिनट तक लगातार भोजन पका कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था. पहले लंबे समय तक भोजन पकाने का रिकार्ड अमेरिका के रिकी लम्पकिन के नाम था.
लता टंडन ने बताया कि साल भर पहले तक सब कुछ ठीक था लेकिन एक दूसरी महिला से नजदीकी बढ़ने के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा. लता के नाम गिनीज वर्ल्ड सहित अन्य कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.
जबकि लता के पति मोहित टंडन नेटवर्क मार्केटिंग और फैक्ट्रियों के मालिक हैं. लता ने पति पर जहां प्रताड़ना का आरोप लगाया है वहीं मोहित के बिजनेस पार्टनरों पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है.
लता और मोहित टंडन की 27 साल पुरानी दोस्ती है और उसने मोहित से 17 साल पहले शादी की थी. लता का आरोप है कि उससे तलाक मांगा जा रहा है लेकिन उसने तलाक नहीं दिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
जानी मानी शेफ लता अपने बच्चे के साथ रहती हैं. लता का आरोप है कि पति मोहित न तो उन्हें खर्च दे रहे हैं और न ही बच्चे की परवरिश में सहयोग कर रहे हैं. परिजनों ने लता और मोहित को समझाने का खूब प्रयास किया था लेकिन मामला सुलझ नहीं सका और अब थाने तक पहुंच गया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








