
MP: खरीदा 12 हजार का मोबाइल, 15 हजार खर्च कर बग्घी-DJ पर लाया घर
AajTak
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक चायवाले ने कुछ ऐसा काम किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल इस चायवाले मुरारीलाल कुशवाह ने नया मोबाइल खरीदा और फिर उसकी बारात निकाली. खास बात यह है कि मुरारीलाल ने 12 हजार 500 रुपए के मोबाइल को घर तक लाने में 15 हजार रुपए खर्च किए. यह खर्च मोबाइल को घर तक लाने के लिए बग्घी और डीजे के किराए पर हुआ. यह सब उन्होंने अपनी बेटी के लिए किया. बता दें कि मुरारीलाल कुशवाह को शराब पीने की लत थी, लेकिन बेटी के लिए मोबाइल खरीदने के लिए उन्होंने शराब छोड़ी, फिर शराब के पैसे बचाकर मोबाइल खरीदा. देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











