
MP: कोरोना टीकाकरण से जुड़े डेटा में 1 लाख 37 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स के मोबाइल नंबर गलत
AajTak
राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले जो डेटा तैयार किया, उसमें ये मोबाइल नंबर गलत पाए गए. इसका पता तब चला, जब जिनका टीकाकरण होना था उन्हें टेक्स्ट मैसेज के जरिए तारीख और समय की सूचना दी जानी थी कि कब उन्हें टीका लगना है.
मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए एक लाख, 37 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स ने जो अपने मोबाइल नंबर दिए थे वो गलत निकले. राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले जो डेटा तैयार किया, उसमें ये मोबाइल नंबर गलत पाए गए. इसका पता तब चला, जब जिनका टीकाकरण होना था उन्हें टेक्स्ट मैसेज के जरिए तारीख और समय की सूचना दी जानी थी कि कब उन्हें टीका लगना है. आजतक की पहुंच में वो सरकारी आतंरिक दस्तावेज है जिसमें उन विभागों का ब्रेक अप है जिन्होंने ऐसी लिस्ट तैयार की जिसमें एक से ज्यादा लोगों ने समान मोबाइल नंबर दिया हुआ है. मध्य प्रदेश के मेडिकल शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने स्वीकार किया कि लिस्टिंग में 1,37,000 से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स के नामों के साथ समान मोबाइल नंबरों की समस्या पाई गई, जैसे एक ही मोबाइल नंबर पर कई लोगों के नाम दर्ज थे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









