
MP: कोरोना के चलते अप्रैल की जगह अब मई में होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
AajTak
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि ग्रैजुएशन फाइनल ईयर में करीब 4 लाख 30 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि पोस्ट ग्रैजुएशन के फोर्थ सेमेस्टर में करीब 1 लाख 72 हज़ार छात्र परीक्षा देंगे.
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना का असर एक बार फिर से परीक्षाओं पर दिखना शुरू हो गया है. शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण और छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अप्रैल की जगह मई में आयोजित की जाएगी. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने 'आजतक' से बात करते हुए कहा कि 'ग्रैजुएशन फाइनल ईयर और पोस्ट ग्रैजुएशन के चौथे सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी. जबकि ग्रैजुएशन के फर्स्ट और सेकंड ईयर के अलावा पोस्ट ग्रैजुएशन सेकंड सेमेस्टर के छात्रों की ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराई जाएगी'.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









