
MP: कुत्ता गुम जाने पर सिपाही को बेल्ट से पीटने वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज... SP ने किया सस्पेंड, FIR के लिए धरना जारी
AajTak
MP News: पुलिस कांस्टेबल राहुल चौहान का आरोप है कि रिजर्व इंस्पेक्टर सौरभ कुशवाह के पास दो डॉगी हैं. इनमें से एक छोटा डॉगी कहीं चला गया. उन्होंने ढूंढा, लेकिन नहीं मिला तो रात 1 बजे मुझे अपने घर ले गए और फिर कमरे में ले जाकर बेल्ट से बुरी तरह मारा.
MP News: खरगोन डीआरपी लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) सौरभ कुशवाह पर गाज गिर गई है. पुलिस कांस्टेबल (सिपाही) को पीटने के आरोप लगने के बाद एसपी धर्मराज मीना ने आरआई को सस्पेंड कर दिया है. अब इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की जा रही है. आदिवासी संगठन जयस ने खंडवा-बड़ोदरा नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है. उधर, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुरहानपुर के एएसपी अंतरसिह कनेश को जांच सौंप दी है.
दरअसल, पुलिस कांस्टेबल राहुल चौहान और उनकी पत्नी जयश्री ने रिजर्व इंस्पेक्टर सौरभ कुशवाह पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है.
आरोप है कि आरआई सौरभ कुशवाह ने अपना पालतू कुत्ता खो जाने को लेकर राहुल चौहान की बेल्ट से पिटाई की. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप ले लिया.
पीड़ित कांस्टेबल राहुल चौहान ने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई और रक्षित निरीक्षक के खिलाफ FIR की मांग की, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से एक दिन बीत जाने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई.
इस बीच जयस जैसे आदिवासी संगठनों को इस घटना की सूचना मिली, जिसने आक्रोश व्यक्त किया और अजाक थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता नेशनल हाइवे पर चक्काजाम में उतर आए और थाने का घेराव किया. इस प्रदर्शन से ट्रैफिक बाधित हो गया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








