
MP: उमा भारती की अपनी ही पार्टी को सलाह, बोलीं... 'बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत नहीं, अपने ही काफी'
AajTak
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी को सलाह देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि सोशल मीडिया में जानबूझकर फैलाया जा रहा है कि मैं बिना बुलाए कार्यसमिति की बैठक में गई. उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी बातें फैलाने से भाजपा को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के नेताओं को खरीखोटी सुना दी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर की गई पोस्ट में उमा भारती ने लिखा कि बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि अपने ही काफी होंगे.
दरअसल, उमा भारती मंगलवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने गईं थीं, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर संदेश आने लगे कि उमा भारती बिना बुलाए भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंच गई थीं. इस पर उमा भारती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए जवाब दिया कि 'लगता है मध्य प्रदेश में 2018 का माहौल आ गया. जब हमारे जैसे लोगों को लेकर झूठी बातें फैलाई जाती थीं.
उमा भारती ने आगे लिखा कि मैं मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य हूं, इस नाते से मैं मध्य प्रदेश की कार्यसमिति की स्थाई आमंत्रित सदस्य हूं. इसलिए मैं कल प्रदेश कार्यसमिति में थोड़ी देर के लिए मध्य प्रदेश भाजपा का सम्मान रखने के लिए गई, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है.
उमा बोलीं- जानबूझकर फैलाया जा रहा कि मैं बिना बुलाए बैठक में गई
उमा भारती ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर फैलाया जा रहा है कि मैं बिना बुलाए कार्यसमिति में गई. मैं डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट को आगाह करूंगी कि ऐसी झूठी बातें फैलाने से भाजपा को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. आप जैसे लोग ही काफी होंगे. पढ़-लिखकर, समझ बूझकर ही अफवाह फैलाइए, मूर्खता मत करिए.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











