
MP: उपचुनाव के नतीजों से तय होगा शिवराज का राजनीतिक भविष्य !
AajTak
मध्यप्रदेश में बीते डेढ़ साल से भाजपा की सरकार है, जिसके मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं. शिवराज सिंह देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और मध्यप्रदेश में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा भी हैं. शिवराज ने इसी को ध्यान में रखते हुए उपचुनाव वाली सभी सीटों पर बीते दिनों जनदर्शन यात्री की.
मध्यप्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया. इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को नतीजे आएंगे. इस उपचुनाव में जीत या हार से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, हालांकि, इन नतीजों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य जरूर तय होगा. मध्यप्रदेश में बीते डेढ़ साल से भाजपा की सरकार है, जिसके मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं. शिवराज सिंह देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और मध्यप्रदेश में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा भी हैं. शिवराज ने इसी को ध्यान में रखते हुए उपचुनाव वाली सभी सीटों पर बीते दिनों जनदर्शन यात्री की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











