
MP: इस गांव में बन रहे हैं 1 इंच के सवा करोड़ नर्मदेश्वर शिवलिंग, 8 साल चलेगा काम
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे बसा एक छोटा सा गांव बकावा 'कंकड़' से शिवलिंग बनाने की अनूठी आस्था में जुटा है. ये शिवलिंग आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक संस्थान के लिए बनाए जा रहे है. संस्थान ने 8 साल में सवा करोड़ शिवलिंग बनाने का लक्ष्य दिया है जिन्हें गुंटूर के मंदिर में स्थापित किया जाएगा.
मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे बसा एक छोटा सा गांव बकावा 'कंकड़' से शिवलिंग बना रहा है. ये शिवलिंग आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक संस्थान के लिए बनाए जा रहे है. संस्थान ने 8 साल में सवा करोड़ शिवलिंग बनाने का लक्ष्य दिया है, जिन्हें गुंटूर के मंदिर में स्थापित किया जाएगा. मान्यता है कि नर्मदा नदी से निकलने वाला हर कंकड़ (पत्थर) शंकर का रूप होता है. यहां से निकलने वाले कंकड़ को तराश कर शिवलिंग बनाया जाता है जिन्हें नर्मदेश्वर शिवलिंग कहते हैं. इसके लिए करीब 50 व्यक्ति रोज नर्मदेश्वर शिवलिंग तैयार करने में जुटे हैं. बिना प्राण-प्रतिष्ठा के इनकी स्थापना की जा सकती है. हर रोज करीब 3500 शिवलिंंग तैयार हो रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











