
MP: अनजान शख्स से बात करने पर गुस्साए पति ने पत्नी समेत बच्चियों पर किये चाकू से वार
AajTak
मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी सहित दो मासूम बेटियों पर चाकू से वार किया और उनका गला रेतकर मारने की कोशिश की, इसके बाद खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली.
मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी सहित दो मासूम बेटियों पर चाकू से वार किए और उनका गला रेतकर मारने की कोशिश की. इसके बाद खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. शिक्षक अशोक नगर के मुंगावली तहसील में पदस्थ है और उसकी पत्नी नर्स है जो मुंगावली सिविल अस्पताल में कार्यरत है. शिक्षक का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर 6-6 घंटे बात किया करती थी. इसी वजह से विवाद भी चल रहा था. शिक्षक ने साथ ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि वो उसकी पत्नी को गुमराह कर रहे थे. आरोपी शिक्षक ने सब्जी काटने के चाकू से घटना को अंजाम दिया और पत्नी की साथी नर्स व फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ एक अन्य युवती व दो अन्य लोगों पर गुमराह करने का आरोप लगाया. शिक्षक का 60 फीसद शरीर झुलस गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











