
Movie Ticket Tax: 'गदर-2' के बाद 'जवान' से सरकार को तगड़ी कमाई, जानिए एक मूवी टिकट पर कितना लगता है टैक्स
AajTak
मूवी टिकट पर ग्राहक को GST भरना पड़ता है. इसके अलावा Convenience Charge भी देना पड़ता है. साथ ही अगर आप ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करते हैं, तो लगभग एक रुपये प्रति टिकट किसी फाउंडेशन के नाम पर वसूला जाता है.
'गदर-2' के बाद अब शाहरुख खान की मूवी जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, हफ्तेभर में 'जवान' मूवी का कलेक्शन करीब 700 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि इससे पहले गदर-2 भी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.
दरअसल, लंबे वक्त के बाद मूवी कलेक्शन में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है, एक फिल्म सफल होने से उसके कलाकार समेत तमाम टेक्निकल टीम की भी कमाई होती है. साथ ही सरकार को बड़े पैमाने पर रेवेन्यू कलेक्शन होता है. अगर भारत में टैक्स सिस्टम (Tax System) को देखें को सरकार को सिनेमा (Cinema) से अच्छी-खासी कमाई होती है, क्योंकि ये सबसे ज्यादा टैक्ससन वाले सेक्टर में से एक है.
वैसे तो भारत में दो तरह के टैक्स सिस्टम हैं- डायरेक्ट और इनडायरेक्ट. हर चीज खरीदने पर उपभोक्ता को इनडायरेक्ट टैक्स चुकाना होता है. चाहे वो एक रुपये वाली माचिस की डिब्बी हो, या फिर मूवी टिकट. इसके अलावा डायरेक्ट टैक्स में रूप इनकम टैक्स विभाग आयकर वसूलता है.
हर टिकट पर बड़ा टैक्स
कभी आपने ये जानने की कोशिश की है, आप जो टिकट PVR, Inox, Cinepolis, Miraz Cinema, Carnival Cinemas और Cineplex में मूवी देखने के लिए खरीदते हैं, उसपर टैक्स कितना लगता है. आपकी एक टिकट पर सरकार को कितनी कमाई होती है? अगर किसी मूवी ने 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, तो इसमें से बड़ा हिस्सा टैक्स के तौर होता है. सभी राज्य में अलग-अलग एंटरटेंनमेंट टैक्स लागू है.
लेकिन हर मूवी टिकट पर ग्राहक को GST भरना पड़ता है. इसके अलावा Convenience Charge भी देना पड़ता है. साथ ही अगर आप ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करते हैं, तो लगभग एक रुपये प्रति टिकट किसी फाउंडेशन के नाम पर वसूला जाता है, जब आप टिकट बुक करते हैं, उसपर इसका जिक्र होता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










