
Motorola Edge 20 की प्री-बुकिंग आज से, 108MP का है कैमरा, नोट कर लें टाइम
AajTak
Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था. इन दोनों में से Motorola Edge 20 की बिक्री आज यानी 24 अगस्त से शुरू होनी थी.
Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था. इन दोनों में से Motorola Edge 20 की बिक्री आज यानी 24 अगस्त से शुरू होनी थी. हालांकि, कंपनी ने कुछ कारणों के चलते सेल नहीं करने का फैसला लिया है. लेकिन, प्री-बुकिंग आज से शुरू होने जा रही है. Motorola Edge 20 की सेल फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है और सेल की नई डेट भी नहीं बताई गई है. लेकिन, इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे आज यानी 24 अगस्त से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. उम्मीद है कि सेल की तारीख जल्द ही बताई जाएगी. आपको बता दें Motorola Edge 20 Fusion की सेल 27 अगस्त को होगी. Motorola Edge 20 की कीमत सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे फ्रॉस्टेड पर्ल और फ्रॉस्टेड एमराल्ड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











