
Motorola का 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, जानें नई कीमत
AajTak
Lenovo के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने पिछले साल मई में भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge+ को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये तक घटा दी है.
Lenovo के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने पिछले साल मई में भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge+ को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये तक घटा दी है. कंपनी ने Motorola Edge+ को भारत में 74,999 रुपये में लॉन्च किया था और अब इसे ग्राहक 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये जानकारी गैजेट्स नाउ के हवाले से मिली है. याद के तौर पर बता दें ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जिसे 108MP कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था. नई कीमत को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. इसे स्मोकी सांग्रीया और थंडर ग्रे वाले दो कलर ऑप्शन में उतारा गया था. ये फोन 12GB + 256GB वाले सिंगल वेरिएंट में आता है.
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











