
Moto E7 Power 5000mAh बैटरी के साथ भारत में कल होगा लॉन्च, 10 हजार के अंदर हो सकती है कीमत
AajTak
Motorola अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto E7 Power को भारत में कल यानी 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है. इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से की जाएगी. लॉन्च डेट की जानकरी कंपनी ने ट्विटर के जरिए पहले ही दे दी थी.
Motorola अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto E7 Power को भारत में कल यानी 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है. इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे से की जाएगी. लॉन्च डेट की जानकरी कंपनी ने ट्विटर के जरिए पहले ही दे दी थी. साथ ही फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी इस अपकमिंग फोन के लिए बनाई गई है. इस माइक्रोसाइट पर Moto E7 Power के मेजर स्पेसिफिकेशन्स बताए गए हैं. Moto E7 Power को लॉन्च होने के बाद फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर बनाई गई माइक्रोसाइट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.5-इंच मैक्स विजन HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये भी कंफर्म कर दिया गया है कि ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. मुमकिन है कि इसके और भी वेरिएंट्स उतारे जाएं. इसकी इंटरनल मेमोरी को यूजर्स कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा भी पाएंगे. Moto E7 Power के बाकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद होगा. हालांकि, प्रोसेसर किस कंपनी का होगा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











