
MOTN: कांग्रेस को 62% ने बताया INDIA ब्लॉक की कमजोर कड़ी, लेकिन सर्वे में अगुवाई के लिए राहुल गांधी पहली पसंद
AajTak
इंडिया टुडे और सी वोटर की ओर से जारी मूड ऑफ द नेशन सर्वे में INDIA ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर लोगों की पसंद सामने आई है. जनवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, 29 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बताया. ममता बनर्जी को 7 फीसदी, जबकि अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को 6-6 फीसदी समर्थन मिला.
देश के सबसे प्रख्यात और भरोसेमंद 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. यह सर्वे इंडिया टुडे और सी-वोटर की ओर से देश का मिज़ाज जाने के लिए किया गया. सर्वे में INDIA ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर लोगों की पसंद सामने आई है. ये सर्वे 8 दिसंबर 2025 से लेकर 21 जनवरी 2026 तक गई और इसका सैंपल साइज 36 हज़ार से अधिक है. यह सर्वे भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य समझने के लिए की गई है.
इंडिया टुडे–सी वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में लोगों से पूछा गया कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त कौन हैं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या अखिलेश यादव? इस पर जनवरी 2026 के अनुसार, 29 फीसदी लोगों की पहली पसंद राहुल गांधी रही. ममता बनर्जी सात फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर. वहीं अरविंद केजरीवाल छह के साथ तीसरे और अखिलेश यादव छह फीसदी के साथ चौथे नंबर पर.
हालांकि, मूड ऑफ द नेशन सर्वे के पुराने आंकड़ों को देखें तो लोगों के सोच में बीते तीन-चार सालों में इंडिया लॉक गठबंधन के नेतृत्व को लेकर पसंद कुछ ज्यादा बदली नहीं है.
सर्वे के आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो, अगस्त 2025 में जब यही सवाल लोगों से पूछा गया था तब भी राहुल लोगों की पहली पसंद थे. उन्हें 28 फीसदी लोगों ने गठबंधन के नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बताया था. राहुल के बाद ममता, फिर अरविंद और आख़िर में अखिलेश.
हालांकि, अगर अगस्त 2023 के आंकड़ों पर ध्यान दें तो आंकड़ों में काफी बदलाव नज़र आता है. 2023 में राहुल को 24 फीसदी, ममता को 15 फीसदी, अरविंद केजरीवाल को 15 फीसदी और अखिलेश यादव को पांच फीसदी लोगों ने उपयुक्त माना था.
आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि राहुल के मुकाबले ममता, केजरीवाल और अखिलेश को लोग अब गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं मानते.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









