
Most Dangerous Sniper: रूस और यूक्रेन की जंग में उतरा सबसे डेडली स्नाइपर!
AajTak
Russia Ukraine War थमती दिखाई नहीं दे रही है. एक तरफ शांति की बातचीत चल रही थी दूसरी तरफ दुनिया के सबसे खतरनाक स्नाइपर्स में से एक स्नाइपर जंग के मैदान में उतर चुके हैं. कौन हैं Wali? Wali Canada की जॉइंट टास्क फोर्स (JTF-2) यूनिट के सैनिक हैं. JTF-2 के सैनिक 3,540 मीटर दूर के टारगेट को निशाना बनाने का रिकॉर्ड है. वली रोजाना औसतन अपनी गन से 40 दुश्मनों को निशाना बना सकते हैं. वली दो बार अफगानिस्तान में स्पेशल ऑपरेशन का हिस्सा रहे हैं और 2009 से 2011 के बीच वो सबसे ज्यादा सक्रीय थे. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










