
Moose wala Murder Case: मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, उत्तराखंड से छह लोगों को उठाया
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी और काला राणा से पूछताछ की है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पंजाब रवाना हुई.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की पुलिस ने देहरादून से छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से छह लोगों को पकड़ा. पंजाब पुलिस को शक है कि इनमें से एक मूसेवाला की हत्या में शामिल था.
सिद्धू मूसेवाला का थोड़ी देर में होगा पोस्टमार्टम, परिजन हुए राजी
सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम थोड़ी देर में मानसा के सिविल अस्पताल में किया जाएगा. पोस्टमार्टम कराने के लिए मूसेवाला के परिजन राजी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. इससे पहले मूसेवाला के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था.
ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पंजाब पुलिस
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मनसा के कैंचिया इलाके में मनसुख वैष्णो ढाबे पर पहुंची. ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, सीसीटीवी में 29 मई को कुछ लड़के ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे, पंजाब पुलिस सीसीटीवी को साथ लेकर गई है. पुलिस को ऐसा शक है कि हमलावर इस ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे. हालांकि सीसीटीवी के दिख रहे लड़के वाकई हमलावर हैं हत्याकांड में शामिल हैं भी या नहीं इसकी अभी जांच होगी. सीसीटीवी 29 मई की सुबह 10 बजकर 25 मिनट का है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






