
Monthly Rashifal February 2025: कल से शुरू होगा फरवरी 2025 का महीना, इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य
AajTak
Monthly Rashifal February 2025: साल 2025 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल 2025 का दूसरा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है.
फरवरी 2025 मासिक राशिफल (Monthly Rashifal February 2025): साल 2025 का दूसरा महीना शुरू होने वाला है. फरवरी के इस महीने की शुरुआत बसंत पंचमी, विनायक चतुर्थी, रथ सप्तमी, जया एकादशी, प्रदोष व्रत, कुंभ संक्राति, माघ पूर्णिमा व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, कालाष्टमी, विजया एकादशी, महाशिवरात्रि और फाल्गुन अमावस्या जैसे बड़े त्योहार आएंगे, जिसके कारण ये महीना बेहद शुभ रहेगा.
साथ ही, इस माह में कई बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक, मिथुन, कर्क, कन्या और कुंभ के जातकों के लिए यह माह काफी फलदायी और लाभदायक रहने वाला है. आइए जानते हैं कि फरवरी के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा.
1. मेष का फरवरी महीने का राशिफल (Aries February 2025 Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए यह महीना कई मायनों में खास रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और मौके आपको प्राप्त मिलते रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा इसलिए सावधान रहने की जरूरत है. इस महीने आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा.
2. वृषभ का फरवरी महीने का राशिफल (Taurus February 2025 Rashifal)
वृष राशि वालों में तनाव और चिंता बढ़ सकती है. हालांकि नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. पारिवारिक जीवन के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में प्यार और रोमांस की वृद्धि होगी. कुछ जातक इस दौरान अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












