
Monsoon Rains: दिल्ली-एनसीआर में सुहावना मौसम, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें IMD अपडेट्स
AajTak
Weather Forecast Today: दिल्ली में रविवार की सुबह बारिश के साथ हुई. दिल्ली में पिछले कई दिनों से उमसवाली गर्मी पड़ रही थी. लेकिन शनिवार को दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना हो गया. जहां एक ओर दिल्ली में बारिश से राहत मिली है वहीं कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा है. पढ़िए मौसम का अपडेट.
Weather Update Today, Delhi Rains: कई दिनों से उमस वाली गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को शनिवार से राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (रविवार), सुबह से ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज, 17 जुलाई को दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश की संभावना तो नहीं है. लेकिन लखनऊ में भी आज, 17 जुलाई को बादलों का डेरा रहेगा. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक बारिश की संभावना है.
एक ओर जहां दिल्ली में लोगों को बारिश से राहत मिली तो वहीं, गुजरात के कई इलाके इस वक्त बारिश का कहर झेल रहे हैं. गुजरात में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कई इलाके डूब गए हैं. गुजरात के कई इलाके में बाढ़ की स्थिति है. मौसम विभाग की मानें तो गुजरात को अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. गुजरात के अहमदाबाद में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा.
दिल्ली के मौसम की जानकारी
महाराष्ट्र में भी बारिश से हाहाकार गुजरात की तरह ही महाराष्ट्र में भी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. महाराष्ट्र में अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मुंबई में बारिश के चलते आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा. शनिवार तक महाराष्ट्र में बारिश से मौत का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया.
जानिए अपने शहरे के मौसम का हाल

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






