
Monk को रातोंरात मिले करोड़ों रुपये, शुरू किया लोगों को बांटना, लगी लंबी लाइन
AajTak
मॉन्क का मानना है कि उन्होंने जो पैसा जीता वह स्वर्गदूतों का है और वह इसे अपने लिए नहीं रखना चाहते थे. इसलिए लॉटरी में जीते पैसों को उन्होंने दूसरों को बांटने का फैसला किया.
थाईलैंड में एक मॉन्क (बौद्ध भिक्षु) ने चार करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने के बाद उसे लोगों में दान करना शुरू कर दिया. मॉन्क स्थानीय लोगों, अन्य मंदिरों और विभिन्न संगठनों को ये पैसे दान कर रहा है. उत्तरी प्रांत नखोन फनोम (Nakhon Phanom) के इस 47 वर्षीय मॉन्क का नाम फ्रा क्रू फनोम है, जो कि Wat Phra That Phanom Woramahawihan नाम के एक मंदिर के सेक्रेटरी भी हैं.
thethaiger.com के मुताबिक, मॉन्क फनोम ने हाल ही में 18 मिलियन baht (4 करोड़ रुपये से अधिक) का लॉटरी पुरस्कार जीता, जिसे अब वह दान कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह आमतौर पर लॉटरी टिकट नहीं खरीदते हैं क्योंकि भिक्षुओं को किसी भी प्रकार के जुए में शामिल नहीं होना चाहिए. लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने एक स्थानीय दुकानदार की मदद के लिए एक लॉटरी टिकट खरीदा था. दुकानदार कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा था.
'जीता हुआ पैसा स्वर्गदूतों का है'
फनोम का मानना है कि उन्होंने जो पैसा जीता वह स्वर्गदूतों का है और वह इसे अपने लिए नहीं रखना चाहते थे. इसलिए लॉटरी में जीते पैसों को उन्होंने दूसरों को बांटने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने हजारों स्थानीय लोगों को 200-200 baht (500-550 रुपये) दान करना शुरू कर दिया.
रिपोर्ट में बताया गया कि पैसे दान करने के ऐलान के बाद मॉन्क के पास लोगों की लाइन लग गई. हजारों की संख्या में लोग मंदिर आने लगे. अब आलम ये है कि प्रांतीय अधिकारी भीड़ की निगरानी कर रहे हैं और भीड़ के बीच कोविड नियमों का पालन भी करवा रहे हैं. मॉन्क ने अब तक क्षेत्र के स्थानीय लोगों को कुल 1.5 मिलियन baht (34 लाख) दान दिए हैं. उनका कहना है कि वह सारा पैसा ( 4 करोड़) दान में देंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











