
Monalisa ने शॉर्ट्स में शेयर की तस्वीरें, फैंस बोले बिग फैन
AajTak
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के अगर आप फैन हैं तो उनकी यह तस्वीरें आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. जो मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. खुले बाल, प्यारी सी स्माइल के साथ मोनालिसा सीढ़ियों पर बैठे कहर ढा रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में बताने की आपको जरूरत नहीं हैं. अब बिहार के अलावा देश के कोने-कोने से मोनालिसा को पसंद किया जाता है. मोनालिसा फिल्मों के अलावा टीवी जगत में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं.
बिग बॉस शो के दौरान जिस तरह से मोनालिसा ने अपनी शादी और अपनी अदाओं से दर्शकों को एंटरटेन किया. फैंस उनके दीवाने हो गए. तबसे उनकी खूबसूरत तस्वीरें और विक्रांत के साथ झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं.
More Related News













