
Mohmmad Hafeez Exclusive: 'रोहित शर्मा खुद तय करें वह तीनों फॉर्मेट में कप्तानी का दबाव झेलना चाहते हैं या नहीं', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान
AajTak
आजतक से खास बातचीत में पूर्व पाकिस्तान ऑलराउंडर ने कहा कि रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभालना चाहते हैं या नहीं यह रोहित पर ही निर्भर करेगा. हफीज ने कहा, 'यह बात मुख्य तौर पर रोहित शर्मा पर भी निर्भर करेगी कि वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभालना चाहते हैं या नहीं.
स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी छोड़ने की वजह से भारतीय टेस्ट मुश्किल में घिरती नजर आ रही है. टीम इंडिया को जल्द ही टेस्ट टीम का नया कप्तान चुनना है और इस पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है. इनमें से एक नाम है टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर्स के कप्तान रोहित शर्मा का. इस बारे में हाल ही में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने भी अपनी राय रखी है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












