
Mohit Kamboj Attack: 'शिवसैनिक कर रहे हैं माहौल खराब', उद्धव सरकार पर बरसी BJP
AajTak
महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष प्रवीण दरेकर और बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिवसैनिक ही राज्य में माहौल खराब कर रहे हैं.
मुंबई में बीजेपी नेता मोहित कंबोज पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष प्रवीण दरेकर और बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा. दरेकर ने जहां शिवसैनिकों पर ही राज्य में 'लॉ एंड ऑर्डर' खराब करने का आरोप लगाया, वहीं आशीष शेलार ने शिवसेना के नेताओं को नसीहत दी.
प्रवीण दरेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था खराब हो रही है, जिनकी सरकार है, उनके ही कार्यकर्ता कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं. बीजेपी की पोल खोल यात्रा में हमला हुआ, मोहित कंबोज की गाड़ी पर हमला हुआ, राणा के घर के बाहर लोग इकट्ठे हुए हैं. इसके पहले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने पास नहीं आने दिया. महाविकास अघाड़ी के नेता आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. हमें जवाब देना आता है, लेकिन हम कानून हाथ में लेना नहीं चाहते हैं. साथ ही दरेकर ने कहा कि मोहित कंबोज पर हुए हमले के मामले में वो मुम्बई बीजेपी के अध्यक्ष के नेतृत्व में मुम्बई पुलिस के आयुक्त से मुलाकात करेंगे और कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे.
'शिवसेना नेता भी अकेले चलते हैं' बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने आक्रामक स्वर में कहा कि शिवसेना वाले ये न समझें कि केवल बीजेपी नेता अकेले चलते हैं, शिवसेना के नेता भी अकेले चलते हैं. शिवसेना ने जो कि किया उसे 'दंगाखोर' कहते हैं. शिवसेना को ये सब बंद करना चाहिए. मोहित कंबोज को अकेला देखकर उन पर हमला किया गया है, शिवसेना के नेता न भूलें वो भी अकेले चलते हैं. उनके ऊपर भी हमला हो सकता है. आशीष शेलार ने कहा कि हमने सुना था कि कानून अंधा होता है, लेकिन आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है. इस राज्य में जो शिकायत करने जाता है, उसी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती है. धनंजय मुंडे के खिलाफ अलग कानून और गणेश नाइक के खिलाफ अलग-अलग कानून हैं. उन्होंने कहा कि कंबोज पर हुए हमले को लेकर हम गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे. राज्य में जो हालात हैं उन्हें देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.
'बंगाल से ज्यादा हालात खराब'
बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने महाराष्ट्र की तुलना पश्चिम बंगाल से करते हुए कहा कि यहां हालात बंगाल से भी ज्यादा खराब हैं. बीते तीन महीनों में तीन मुंबई पुलिस कमिश्नर बदले गए, उसके बाद भी लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल पाए.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








