
Mohammed Shami, IND vs ENG: मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी...अर्शदीप सिंह को देनी पड़ी कुर्बानी
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.
Mohammed Shami, IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार भारतीय टीम में एंट्री कर ली है. उन्हें इसके लिए 14 महीनों का इंतजार करना पड़ा है. शमी को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शमी को प्लेइंग-11 में एंट्री दी है.
दरअसल, भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (28 जनवरी) राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
14 महीने बाद भारतीय प्लेइंग-11 में लौटे शमी
इस मैच के लिए कप्तान सूर्या ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है. उनकी जगह अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी को मौका दिया. शमी की वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. शमी के लिए अर्शदीप को कुर्बानी देनी पड़ी है.
34 साल के मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई थी. शमी बाएं घुटने में सूजन के कारण हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने से चूक गए थे. हालांकि शमी ने इस दौरान घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस साबित की है.
मैच में भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग-11:

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












