
Mohammad Hafeez on India Team: 'भारत वर्ल्ड क्रिकेट का लाडला है', ये कहने पर ट्रोल हो गया पाकिस्तानी स्टार
AajTak
पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर मोहम्मद हफीज ने कहा कि भारत अच्छी क्रिकेट नहीं, बल्कि पैसों के कारण वर्ल्ड क्रिकेट का 'लाडला' है. इस पर यूजर्स ने हफीज को जमकर ट्रोल किया. हफीज ने यह बात एक पाकिस्तानी चैनल पर कही. हफीज ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए जवाब दिया...
Mohammad Hafeez on India Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस समय दुनियाभर में कमाई के मामले में सबसे अमीर बोर्ड है. साथ ही भारत एक वर्ल्ड क्लास की क्रिकेट टीम भी है. क्रिकेट जगत की हर एक टीम भारत से खेलने के लिए उत्सुक है.
मगर इसके उलट पाकिस्तानी बोर्ड और खिलाड़ियों को भारतीय बोर्ड की कमाई और तरक्की से काफी दिक्कत भी होती है. यह कई बार बयानों में सुना और देखा भी गया है. ऐसा ही इस बार भी हुआ है, जब पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर मोहम्मद हफीज ने कहा कि भारत अच्छी क्रिकेट नहीं, बल्कि पैसों के कारण वर्ल्ड क्रिकेट का 'लाडला' है. इस पर यूजर्स ने हफीज को जमकर ट्रोल किया.
'कमाऊ पूत सबका प्यारा और लाडला होता है'
हफीज एक पाकिस्तानी चैनल पीटीवी पर बात कर रहे थे. इस दौरान हफीज ने कहा, 'मैं ज्यादा नहीं जानता, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि हमारे यहां जो कमाऊ पूत होता है, वो सबसे प्यारा और लाडला होता है. उसकी चुम्मियां ली जाती हैं. भारत काफी ज्यादा रेवेन्यू बनाता है. पूरी दुनिया में चाहे कोई द्विपक्षीय सीरीज ही क्यों ना हो, वहां यदि भारतीय स्पॉन्सरशिप जाए, तो वारे-न्यारे हैं. ऐसे में मना बड़ा मुश्किल है. '
इसी के तुरंत बाद जब एंकर ने पूछा कि भारत लाडला क्यों है? क्या अच्छी क्रिकेट खेलता है इसलिए या अच्छा पैसा कमाकर देता है, इसलिए. इस सवाल के जवाब में हफीज ने सिर्फ इतना कहा, 'दूसरी बात.' यानी हफीज का मानना था कि अच्छी क्रिकेट खेलने से नहीं, बल्कि ज्यादा पैसा कमाने के कारण भारत वर्ल्ड क्रिकेट का लाडला है. हफीज ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए जवाब दिया.
Laadla 😍 pic.twitter.com/V48JqojFmc

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












