
Modi In America: वाशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत, आज कई CEO से मिलेंगे, जानें शेड्यूल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार तड़के अमेरिका के वाशिंगटन पहुंचे. यहां पर भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया. गुरुवार से ही पीएम मोदी की बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा.
PM Modi in America: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के दौरे के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह पीएम मोदी वाशिंगटन पहुंचे, जहां पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का ज़बरदस्त स्वागत किया. अब आज से ही पीएम मोदी अपनी बैठकों में जुट जाएंगे, जिसमें पहले दिन कई कंपनी के CEO से मुलाकात भी होनी है. Grateful to the Indian community in Washington DC for the warm welcome. Our diaspora is our strength. It is commendable how the Indian diaspora has distinguished itself across the world. pic.twitter.com/6cw2UR2uLH A long flight also means opportunities to go through papers and some file work. pic.twitter.com/nYoSjO6gIB

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











