
Moderna ने Pfizer, BioNTech पर दावा ठोका, बोली-कॉपी की कोरोना वैक्सीन की टेक्नीक!
AajTak
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. दुनिया की बड़ी आबादी को बचाने में कोरोना वैक्सीन ने काफी मदद की है, लेकिन इसे बनाने वाली दुनिया की 3 बड़ी दवा कंपनियां अब आपस में उलझ गई हैं. Moderna का आरोप है कि उसकी कोरोना वैक्सीन टेक्नीक को दो अन्य कंपनियों ने कॉपी किया है.
कोरोना की वैक्सीन ने जहां दुनिया की बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाने में मदद की, अब वहीं इसे बनाने वाली 3 बड़ी दवा कंपनियों के बीच एक कानूनी पच्चड़ फंस गया है. जी हां, कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी Moderna का आरोप है कि Pfizer और BioNTech ने वैक्सीन डेवलप करने वाली टेक्नालॉजी कॉपी की है. इसके लिए मॉडर्ना ने दोनों कंपनियों को अदालत में घसीटा है.
Moderna ने एक बयान में कहा है कि Pfizer और BioNTech ने उसकी mRNA टेक्नोलॉजी कॉपी है. इसके लिए कंपनी ने 2010 से 2016 बीच कई पेटेंट फाइल किए हुए हैं. गौरतलब है कि मॉडर्ना ने अपनी कोरोना वैक्सीन इसी टेक्नोलॉजी से विकसित की है.
माडर्ना का मानना है कि Pfizer और BioNTech के कोरोना वैक्सीन उसके पेटेंट का उल्लंघन करके बनाए गए हैं. कंपनी ने 2010 और 2016 के बीच जो पेटेंट दाखिल किए थे, वो mRNA टेक्नोलॉजी को कवर करते हैं.
mRNA टेक्नीक में जेनेटिक स्क्रिप्टिंग की जाती है. इस स्क्रिप्ट में हर कोशिका की प्रोटीन बनाने वाली मशीनरी को डीएनए के माध्यम से इंस्ट्रक्शंस दिए जाते हैं. दुनियाभर में कोरोना वायरस से जुड़े वैक्सीन के निर्माण में इस टेक्नीक का इस्तेमाल हुआ है.
इधर कोरोना के मामलों में फिर से रफ्तार देखने को मिल रही है. भारत ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि भारत में सफल कोविड टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अब सरकार की ओर से लोगों से वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने के लिए भी कहा जा रहा है.
भारत की दवा कंपनिों ने भी कोरोना वायरस के टीकों का निर्माण तेजी से शुरू कर दिया था. टीका बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Serum Institute ने जहां Covidsheild विकसित की है, तो Bharat Biotech ने Covaxin नाम से इसकी वैक्सीन तैयार की है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









