
Model Tania Singh Suicide Case Update: मॉडल तानिया सिंह खुदकुशी केस... पुलिस के सामने पेश हुए IPL स्टार अभिषेक शर्मा, मैसेज से हो सकता है खुलासा
AajTak
Model Tania Singh Suicide Case Update: मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए IPL स्टार अभिषेक शर्मा को पुलिस थाने बुलाया था. तानिया का अभिषेक शर्मा संग करीबी थी, दोनों में ब्रेकअप हो गया था. यह दावा हाल ही में तानिया की ही लंदन में रहने वाली दोस्त ने किया है.
Model Tania Singh Suicide Case Update: गुजरात के सूरत में रहने वाली मॉडल तानिया सिंह के सुसाइड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए IPL स्टार अभिषेक शर्मा को पुलिस थाने बुलाया था. अब यह प्लेयर पुलिस के सामने हाजिर हुआ है.
दरअसल, तानिया का अभिषेक शर्मा संग करीबी थी, दोनों में ब्रेकअप हो गया था. यह दावा हाल ही में तानिया की ही लंदन में रहने वाली दोस्त ने किया है. इस दौरान वह खूब रोई थी. उस रात कुल मिलाकर तानिया ने 3 लोगों से बात की थी.
पुलिस ने लिया अभिषेक का बयान
ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 साल के अभिषेक शर्मा पूछताछ के लिए सूरत के वेसू पुलिस थाने पहुंचे हैं. तानिया की खुदकुशी मामले को लेकर पुलिस ने उनका बयान लिया है. मामले में यह भी खुलासा हुआ था कि अभिषेक ने तानिया को ख़ुदख़ुशी से कुछ मैसेज भी किए थे. इनके जरिए काफी कुछ खुलासा हो सकता है.
बता दें कि तानिया ने 19 फरवरी 2024 को सूरत में ही हैपी एलिगन्स के B-1 टावर के फ्लैट 702 नंबर में सुसाइड किया था. यह इलाका वेसू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है. पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास लगातार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












