
Mitchell Starc : 'IPL खेलना है इसलिए...', ऑस्ट्रेलियाई खेमे से क्यों बाहर हैं मिचेल स्टार्क, सामने आई ये बड़ी वजह
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बिना ही चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरी है. इस बीच स्टार्क ने खुद स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में चल रही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण टखने का दर्द है.
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई खेमे से बाहर हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम उनके बिना ही चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरी है. इस बीच स्टार्क ने खुद स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में चल रही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण टखने का दर्द है.वहीं उन्होंने आईपीएल भी इसकी एक वजह बताई.
हाल ही में श्रीलंका में सीरीज के दौरान टखने में दर्द के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा था कि उनके फैसले के पीछे कुछ ‘व्यक्तिगत विचार’ भी थे. स्टार्क ने ‘विलो टॉक पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘कुछ अलग-अलग कारण हैं, कुछ व्यक्तिगत विचार (personal views) हैं.’
स्टार्क ने टूर्नामेंट के बारे में अपने 'व्यक्तिगत विचारों' के बारे में विस्तार से नहीं बताया, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पहले कहा था कि वे उनके नहीं खेलने के निर्णय का समर्थन करते हैं और उसे समझते हैं.
उन्होंने कहा, ‘टेस्ट सीरीज के दौरान मेरे टखने में थोड़ा दर्द था, इसलिए मुझे बस इसे ठीक करने की जरूरत है, बेशक (वर्ल्ड) टेस्ट (चैम्पियनशिप) फाइनल होने वाला है और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा है. कुछ आईपीएल क्रिकेट भी है.’
स्टार्क ने कहा, ‘लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर फाइनल टेस्ट है. अपने शरीर को ठीक करूंगा, अगले कुछ महीनों में कुछ क्रिकेट खेलूंगा और फिर (WTC) फाइनल के लिए तैयार हो जाऊंगा.’
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने तीन मुख्य गेंदबाजों (पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड) के बिना भाग ले रही है. कमिंस की गैरमौजूदगी में चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












