
Mission Gujarat पर BJP, आज से शुरू होगी गुजरात गौरव यात्रा, जानें आगे का प्लान
AajTak
गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी के दौरे के बाद आज से गुजरात गौरव यात्रा शुरू होने वाली है. अमित शाह और जेपी नड्डा गौरव यात्रा की शुरूआत करेंगे. ये यात्रा गुजरात की 144 विधानसभाओं में निकलेगी और इस दौरान 145 जन सभाएं आयोजित की जाएंगी. इस पूरी यात्रा के दौरान दस दिन में 5734 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. इस यात्रा की जिम्मेदारी 5 केन्द्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










