
MIS Scheme: ब्याज बेजोड़... पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें पैसा जमा, फिर हर महीने आमदनी
AajTak
मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट खुलवाने के तारीख से एक महीना पूरा होने पर ब्याज का फायदा मिलने लगता है. आपको इंटरेस्ट का भुगतान मंथली आधार पर किया जाता है. इसमें अकाउंट दो तरीके से (सिंगल और ज्वाइंट) खुलवाने की सुविधा दी गई है.
पोस्ट ऑफिस (Post Office) कई तरह की सेविंग स्कीम (Saving Schemes) चलाता है. इसकी कई स्कीमें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. आमतौर पर पोस्ट ऑफिस निवेश को सुरक्षित माना जाता है. इसलिए इसकी स्कीमों में लाखों लोगों ने निवेश कर रखा है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर आप बेहतरीन रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की एक पॉपुलर स्कीम है मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme). इसे MIS भी कहा जाता है.
1000 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को देखें तो इस स्कीम में निवेश की राशि पर 7.4 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलता है. MIS में आपको अकाउंट खुलवाने की तारीख से एक महीना पूरा होने पर ब्याज का फायदा मिलने लगता है. यानी आपको इंटरेस्ट का भुगतान मंथली आधार पर किया जाता है. एमआईएस स्कीम में महज 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है. इसमें अकाउंट दो तरीके से (सिंगल और ज्वाइंट) खुलवाने की सुविधा दी गई है.
कितना कर सकते हैं निवेश?
लिमिट की बात करें तो सिंगल अकाउंट खुलवाने के बाद आप मैक्सिमम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराने पर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट तीन लोग मिलकर खुलवा सकते हैं. मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है. कोई भी 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है.
मैच्योरिटी से पहले

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











