
Mini Countryman: 462Km की रेंज और 30 मिनट में चार्ज! देश में लॉन्च हुई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, कीमत है इतनी
AajTak
Mini Countryman ग्लोबल मार्केट में (ICE) पेट्रोल वेरिएंट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारतीय बाजार में फिलहाल केवल इलेक्ट्रिक मॉडल को ही लॉन्च किया गया है. मिनी की तरह से पेश की जाने वाली ये पहली कार है जिसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है.
MINI India ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Mini Countryman को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. बता दें कि, कंट्रीमैन ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक वर्जन के अलावा (ICE) पेट्रोल वेरिएंट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारतीय बाजार में फिलहाल केवल इलेक्ट्रिक मॉडल को ही लॉन्च किया गया है.
कैसी है Mini Countryman Electric:
BMW iX1 के अंडरपिनिंग पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक कार का डिज़ाइन काफी हद तक पिछले जेनरेशन मॉडल जैसा ही है. लेकिन कंपनी ने इसे सिंपल बनाने के लिए इसके डिज़ाइन को मिनिमम किया है. ये आपको कूपर एस की याद दिलाएगा. पिछले मॉडल की तुलना में ये कार 60 मिमी उंची और 130 मिमी ज्यादा लंबी है. जिसका नतीजा है कि कार के भीतर आपको ज्यादा बेहतर स्पेस मिलता है.
लुक और डिज़ाइन पर गौर करें तो इसमें ऑक्टागॉनल ग्रिल, बिना बेज़ेल के नए डिज़ाइन के हेडलैम्प और नए टेल-लैम्प कूपर एस से काफ़ी मिलते-जुलते हैं. बंपर में कंट्रास्टिंग ट्रिम्स के साथ ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग भी भरपूर मात्रा में दी गई है. कार की लंबाई और व्हील आर्च के ऊपर एक हल्की सी क्लीयर कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती है. डुअल-टोन पेंट फ़िनिश की बदौलत C-पिलर ट्रीटमेंट और फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट वास्तव में इसे काफी अलग बनाते हैं.
केबिन में क्या है ख़ास:
जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने इस कार को मिनिमम डिज़ाइन देते हुए सिंपल रखने का प्रयास किया है. जैसा कि आपको कूपर-एस में मिलता है वैसे ही इसमें 9.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा वर्टिकल AC वेंट्स इसके केबिन को खूबसूरत बनाते हैं. ख़ास बात ये है कि इसके स्टीयरिंग व्हील के पीछे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया है. बाकी मिनी कारों की तरह इसके डैशबोर्ड के सेंटर पर राउंड शेप में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो सारी जानकारियां प्रदर्शित करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












