
Mimi Trailer: रंग जमाएगी पंकज त्रिपाठी-कृति सेनन की जोड़ी, लगेगा कॉमेडी का तड़का
AajTak
पिता-बेटी का रोल निभा चुके कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी, इस फिल्म में पति-पत्नी का नाटक करते नजर आएंगे. ट्रेलर में जहां कृति सेनन इमोशनल कहानी दिखाती हैं, वहीं पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त पंच देते देखे जा सकते हैं. कहानी सरोगेसी पर आधारित है.
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में कृति सेनन के प्रेग्नेंट लुक को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता थी, अब ट्रेलर को देख उनका एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ने वाला है. मजेदार बात यह है कि पिता-बेटी का रोल निभा चुके कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी, इस फिल्म में पति-पत्नी का नाटक करते नजर आएंगे.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












