
Milk Price Hike: अमूल के बाद अब Mother Dairy का दूध हुआ महंगा... आज से ही बढ़ गए इतने दाम
AajTak
Milk Price Hike: दो दिन में ही दो बड़ी कंपनियों ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. रविवार को जहां Amul ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया, तो अगले ही दिन Mother Dairy ने भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झटका दिया है.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2024) कल यानी मंगलवार को आने वाले हैं और इससे पहले ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविवार को अमूल दूध की कीमतों (Amul Milk Price) में इजाफा किया गया, तो अगले ही दिन सोमवार को मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा (Mother Dairy Milk Price Hike) कर दिया है. दोनों ही कंपनियों ने अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर (Rs 2 per Litre) की बढ़ोतरी की है.
दो दिन में लगे महंगाई के 2 झटके
दो दिन में आम आदमी को दो बड़े झटके लगे हैं. पहले Amul Milk के दाम बढ़ाए गए और फिर Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया. मदर डेयरी ने दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR) के लिए दूध की कीमतों में वृद्धि की है. सभी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की इजाफा किया गया है. दूध के दाम की नई दरें 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं. ताजा बदलाव के बाद अब आपको ये दूध नीचे दिए गए रेट पर मिलेगा.
मदर डेयरी ने दूध के नए रेट (3 जून से प्रभावी)
Amul ने इतने बढ़ाए हैं दूध के दाम
इससे पहले रविवार को अमूल दूध की कीमतों (Amul Milk Price) के दाम में बढ़ोतरी की गई थी. कंपनी ने देश भर में 2 जून से अमूल (Amul) दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. अमूल की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि Milk Price में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ताजा बदलाव के बाद अब...

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





