
Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
ABP News
आरबीआई के मुताबिक, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 56.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 573.12 अरब डॉलर हो गईं.
India's Forex Reserve: ईरान पर Israel और United States के संयुक्त हमले के बाद Middle East में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जवाबी कार्रवाई में Iran ने Bahrain, Qatar और Kuwait समेत कई देशों को निशाना बनाया है. इसके साथ ही ईरान ने वैश्विक तेल व्यापार के अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को बंद कर दिया है, जहां से दुनिया के कई देश खाड़ी देशों से तेल आयात करते हैं. इस कदम से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है.
विदेशी करेंसी ऑल टाइम हाई
इन तनावपूर्ण हालातों के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. यह जानकारी Reserve Bank of India (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी.
इससे पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.11 अरब डॉलर घटकर 723.60 अरब डॉलर रह गया था. इससे पहले 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 725.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












