
Micromax के नए फोन In 1 की आज पहली सेल, 5,000mAh बैटरी, 48MP कैमरा, कीमत 9,999 रुपये
AajTak
इंडियन स्मार्टफोन कंपनी Micromax ने अपने नए स्मार्टफोन Micromax In 1 को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया था. आज इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा.
इंडियन स्मार्टफोन कंपनी Micromax ने अपने नए स्मार्टफोन Micromax In 1 को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया था. आज इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. ये एक बजट स्मार्टफोन है और इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. Micromax In 1 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 10,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है. इसे ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके बैक में X पैटर्न के साथ ग्रेडिएंट फिनिशिंग दी गई है. ग्राहक आज इसे फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की ऑफिशियल से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. माइक्रोमैक्स ने दोनों मॉडल्स की इंट्रोडक्टरी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 11,499 रुपये है. Micromax In 1 के स्पेसिफिकेशन्स
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











