
Micromax का नया स्मार्टफोन 19 मार्च को भारत में देगा दस्तक, क्या ये 5G होगा?
AajTak
Micromax भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. ये फोन Micromax In 1 होगा, जिसे 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. माइक्रोमैक्स की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी के बाद से कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन होगा.
Micromax भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. ये फोन Micromax In 1 होगा, जिसे 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. माइक्रोमैक्स की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी के बाद से कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन होगा. इससे पहले कंपनी ने In 1b और In Note 1 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था. माइक्रोमैक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है कि Micromax In 1 को भारत में 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. फोन को लॉन्च करने के लिए एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी. उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन भी कंपनी के पुराने स्मार्टफोन्स की ही तरह बजट रेंज वाला होगा. आपको बता दें Micromax In Note 1 को भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत और Micromax In 1b को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. ऐसे में नए स्मार्टफोन की भी बजट रेंज में ही होने की उम्मीद है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











