
MI vs KKR Live Score, IPL 2025: पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस... कोलकाता नाइट राइडर्स संग मुकाबला, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
आईपीएल 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर है. मुंबई इंडियंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और उसे इस सीजन पहली जीत की तलाश है. दूसरी तरफ कोलकाता ने एक मुकाबले में जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे. वहीं अजिंक्य रहाणे के कंधों पर कोलकाता नाइट राइडर्स की बागडोर रहेगी.
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की इस सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. इस टीम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. उधर मौजूदा चैम्पियन केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी. मुंबई-कोलकाता मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विघ्नेश पुथुर.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई ने 23 मैचों में जीत हासिल की. वहीं केकेआर ने महज 11 मुकाबले जीते. पिछले सीजन में इस मैदान पर केकेआर ने मुंबई को 24 रनों से हराया था. यह वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल में कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली जीत थी.
MI vs KKR आईपीएल में H2H कुल मैच: 34 मुंबई जीता: 23 कोलकाता जीता: 11 बेनतीजा: 0

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












