
MI vs GT: शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में रचा इतिहास, कोहली-अय्यर की खास लिस्ट में हुए शामिल
AajTak
गिल से पहले केवल दो खिलाड़ियों ने 26 वर्ष की उम्र से कम में कप्तानी करते हुए एक आईपीएल सीज़न में 500 से अधिक रन बनाए हैं. इस लिस्ट में अन्य दोनों खिलाड़ी भारतीय ही हैं. एक नाम विराट कोहली का है. जबकि दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस बारिश प्रभावित मैच में गुजरात ने DLS नियम के चलते 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सीज़न में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 500+ रन बनाने वाले सबसे युवा कप्तानों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
गिल से पहले केवल दो खिलाड़ियों ने 26 वर्ष की उम्र से कम में कप्तानी करते हुए एक आईपीएल सीज़न में 500 से अधिक रन बनाए हैं. इस लिस्ट में अन्य दोनों खिलाड़ी भारतीय ही हैं. एक नाम विराट कोहली का है. जबकि दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का है. देखें लिस्ट...
* विराट कोहली – 634 रन (2013) * श्रेयस अय्यर – 519 रन (2020) * शुभमन गिल – 500+ रन (2025)*
यह भी पढ़ें: MI vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल की बनी टॉपर
2025 के इस सीज़न में गिल का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. उन्होंने क्लासिक स्ट्रोकप्ले और ज़िम्मेदार कप्तानी के साथ गुजरात टाइटन्स को कई मैच जिताए हैं. उनकी बल्लेबाज़ी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है.
कोहली-अय्यर की लीग में शामिल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












