
Mi 11X, Mi 11X Pro भारत में लॉन्च, कीमत 42 हजार रुपये, जानिए फीचर्स
AajTak
Xiaomi ने आज भारत में एक मेगा इवेंट का आयोजन किया था. इस वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने Mi 11 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन्, Mi QLED TV 75 के साथ Mi 11X सीरीज को लॉन्च किया.
Xiaomi ने आज भारत में एक मेगा इवेंट का आयोजन किया था. इस वर्चुअल इवेंट में कंपनी ने Mi 11 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन्, Mi QLED TV 75 के साथ Mi 11X सीरीज को लॉन्च किया. Mi 11X सीरीज के तहत कंपनी ने Mi 11X और 11X Pro को भारतीय बाजार में उतारा है. दोनों ही फोन्स में काफी कुछ सेम है. हालांकि, दोनों में प्रोसेसर और कैमरे का अंतर है. भारत में Mi 11X के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. इसकी पहली सेल 27 अप्रैल को होगी. ग्राहक इसे Amazon इंडिया, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे. वहीं, Mi 11X Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 24 अप्रैल से की जाएगी. दोनों ही फोन्स के लिए ग्राहकों के पास सेलेस्टियल सिल्वर, फ्रोस्टी वाइट और कॉस्मिक ब्लैक कलर वाले ऑप्शन होंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











