
Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास
AajTak
Xiaomi इसी महीने अपना अगला फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करेगी. इसके तहत कंपनी तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. 29 मार्च को Mi 11 सीरीज लॉन्च किया जाएगा. इन स्मार्टफोन्स में Xiaomi Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra शामिल हैं. कंपनी इन स्मार्टफोन्स को अपने एनुअल स्प्रिंग कॉन्फ्रेंस के दिन लॉन्च करेगी. एनुअल स्प्रिंग कॉन्फ्रेंस में Xiaomi कुछ नए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट के बारे में भी बता सकती है. कंपनी ने फिलहाल कन्फर्म कर दिया है कि वो Xiaomi Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra को इस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च करेगी. माना जा रहा कि इन दोनों स्मार्टफोन के साथ Mi 11 Lite को भी लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने इसको लेकर ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किए हैं. पोस्टर से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है. Xiaomi Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra के बारे लीक्स से काफी कुछ सामने आ चुका है. लीक में दोनों स्मार्टफोन्स के लाइव इमेज और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










